अम्बिकापुर

मैनपाट मे तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़े , 25 वर्षीय युवक की मौत ..एक घायल

महेश यादव मैनपाट । मैनपाट के विजलाहावा से नर्मदापुर मेन रोड में जबरदस्त एक्सीडेंट बोलेरो गाड़ी जा टकराई रोड के किनारे खड़े पेड़ से और चालक की मौके पर मौत और एक घायल घायल का इलाज नर्मदापुर सीएचसी में जारी है  । मैनपाट के नर्मदापुर से वापस अपने घर वंदना लौट रहे थे तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ों से जा टकराई टक्कर इतना जबरदस्त था कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए वाहन चालक का मौके पर ही मौत हो गई वाहन चालक वंदना के रिटायर शिक्षक पुत्र बताया जा रहा है जिसका नाम कनक तिर्की है उम्र लगभग 25 वर्ष और एक्सीडेंट रात करीब 11:00 बजे हुआ है। यह एक्सीडेंट तेज रफ्तार होने की संभावना बताई जा रही है ।

वाहन में दो लोग सवार थे चालक की मौके पर मौत होने के बाद एक घायल बताया जा रहा है जिसका इलाज नर्मदापुर के सीएचसी हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button