भाजपाइयों ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों का समस्याओं का लिया जायजा.

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़ भैयाथान । सूरजपुर जिले का विकासखंड भैयाथान के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र भैयाथान, सिरसी, केवरा, सोनपुर, बन्जा, सभी स्थानों पर पहुंच कर भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू मंडल उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रभारी विराट प्रताप सिंह भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भाजयुमो मीडिया प्रभारी अजीत दुबे, शीतल पाटिल ,ओपी सिंह, ने धान खरीदी केंद्र पहुंच कर धान खरीदी से संबंधित किसानों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली एवं स्थल पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा करते हुए सभी ने किसानों पर जबरन थोपे जा रहे निर्णय जिसमें किसानों को कुल खरीदी के बोरे में से 25 परसेंट बुरा स्वयं लाने का दबाव बनाया जा रहा है एवं स्थान पर शासन द्वारा निर्धारित हमाली की व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने एवं जिन कृषकों का धान रकबा त्रुटि सुधार नहीं हो पाया है सुधार की प्रक्रिया को तीव्र गति से करने का आग्रह किया गया स्थल पर पेयजल की व्यवस्था एवं अन्य किसान हित से जुड़े सभी विषयों पर गंभीरता से सुधार हेतु अधिकारियों से आग्रह किया गया।





