प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंका…. प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

विनोद शुक्ला, हिंद शिखर ब्यूरो कोरबा। प्रेमी प्रेमिका के बीच ऐसा विवाद हुआ कि प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और नाले में फेंक दिया।पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर श्यांग क्षेत्र के गिरारी के नाले में युवती का शव तैरते मिला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी श्यांग थाना प्रभारी पूरन सिंह बघेल को दी। सूचना पाते ही पुलिस तुरन्त मौके पर पहुँची और मामले कि जाँच पड़ताल करने लगी।
घटना 24 नवंबर की बताई जा रही है। प्रेमिका लगभग 3 माह की गर्भवती थी। प्रेमी ने प्रेमिका को बच्चा गिराने के लिए दवाई दिया पर प्रेमीका ने दवाई खाने से इंकार कर दिया। 24 नवंबर को ग्राम बोरो धरमजयगढ़ से प्रेमी नरेश पटेल और उसकी प्रेमिका ग्राम गिरारी पहुँचे। लगभग ढेड़ बजे नाले के पास दोनों के बीत बच्चा गिराने को लेकर बात विवाद होने लगा। इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका की चुनरी से गला दबाकर मार दिया। और नाले में फेंक दिया था। और वहा प्रेमी से भाग गया।
पुलिस को दिनांक 1 दिसंबर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नाले में किसी महिला की लाश है। मौके पर थाना प्रभारी पूरन सिंह बघेल व सिपाही पहुँचे। मामले में खोजबीन शुरू की गई। जाँच में पता चला कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ गॉव के बोरो महिला निवासी है। गांव में ही प्रेमी छुपकर था। पुलिस ने प्रेमी गिरफ्तार कर लिया था।




