सूरजपुर

नियमों को ताक में रखकर किया जा रहा रेत उत्तखनन, ग्रामीणों में रोष, भाजपा ने बनाई जांच दल तो कांग्रेसियों ने बंद करा दी नियम विरुद्ध खनन

राकेश पाठक हिन्द शिखर न्यूज़ सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही रेत खदानों को ठेका प्रथा से जोड़ दिया गया । जिसके तहत प्रदेश की कई नदियों के घाटों का टेंडर जारी कर नियमानुसार ठेका मुहैया कराया गया । पर सरकार के द्वारा लिया गया यह फैसला विपक्ष में बैठे भाजपा के साथ-साथ प्रदेश वासियों को राश नही आ रहा है, आय दिन विभिन्न रेत खदानों में विवाद की स्थिति बन रही है लोग इस रेत उत्तखनन का जमकर विरोध कर रहे हैं। बात करें सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक अंतर्गत उमेशपुर का जहां गोबरी नदी में रेत उत्तखनन का ठेका प्रादय किया गया है जिसमे ठेकेदार द्वारा जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ,पोकलेन मशीन के सहारे लिमिट से ज्यादा रेत खनन किया जा रहा है और बड़ी -बड़ी गाड़ियों में भरकर अन्य प्रदेशों में बेचा जा रहा है, ठेकेदार द्वारा किये जा रहे इस कार्य से आस-पास के ग्रामीण काफी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं , लोगों की माने तो बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई करने से नदियों के अस्तित्व में खतरा मंडराने लगा है वहीं प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों में बड़ी-बड़ी ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया है जिसके कारण आय दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही इन ट्रकों में ओव्हर लोडिंग के चलते ग्रामीण सड़क भी काफी छतिग्रस्त होने लगा है। प्रदेश सरकार ने रेत के अवैध उत्तखनन को रोकने तथा सरकारी खजाने में राजस्व की बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से यह ठेका प्रथा लागू किया पर यह प्रथा लागू होने से रेत का अवैध उत्तखनन रुकने के बजाय और तेजी से बढ़ गया है रही बात सरकार के खजाने की तो राजस्व की बढ़ोतरी हुई या नही पर ठेकेदार नियम विरुद्ध खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैं।

नियम विरुद्ध खनन रोकने भाजपा ने की जांच दल का गठन

सुरजपुर जिले में नियम विरुद्ध तरीके से हो रहे रेत खनन को रोकने अब भाजपा ने भी पांच सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है, जिसमे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारी भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहू व भूलन सिंह मरावी का नाम शामिल है। यह भाजपाई जिले में आवंटित रेत खदानों का दौरा करेंगे और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर अवैध रेत उत्तखनन को रोकने तथा कांग्रेस सरकार को घेरने की ठोस रणनीति तैयार करेंगे।

कांग्रेसियों ने खनन कार्य मे लगाई रोक

भले ही सत्ता में काबिज कांग्रेस व विपक्ष में बैठे भाजपा एक दूसरे के पूरक हों और सत्ता के गलियारों से लेकर प्रशासनिक क्रियान्वयन तक अपना अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हों पर रेत उत्तखनन को लेकर दोनों पक्षों की राय लगभग सामान्य हैं। जहां भाजपा अपना जांच दल गठन कर रेत खनन मामले में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है तो वहीं बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण भैयाथान के लखनपुर रेण नदी में संचालित रेत खदान को यह कहते हुए बंद करा दिया की नियम विरुद्ध तरीके से कार्य बर्दास्त नही किया जायेगा। बतादें की जबसे भैयाथान के रेण नदी में रेत का ठेका हुआ है तब से यहां की रेत खनन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। वहीं ग्राम खोपा में हो रहे रेत खनन को लेकर भी आस-पास के ग्रामीणों में बगावती सुर उठने शुरू हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button