सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन किया जप्त

सूरजपुर । पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसी तारतम्य में बुधवार, 18 अगस्त को मुखबीर की सूचना पर बड़कापारा सूरजपुर निवासी दिव्यदीप सिंह को पचिरा तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 200 नग व एविल इंजेक्शन 100 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 75 हजार रूपये है। मामले में आरोपी के विरूद्व थाना सूरजपुर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा की जा रही है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, रामकुमार नायक, महेन्द्र सिंह, अजय प्रताप राव, जितेन्द्र पटेल, उदय सिंह व अमरेन्द्र दुबे सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button