लखनपुर
बड़ा हादसा टला.. ग्रामीण के घर विशालकाय इमली का पेड़ गिरा घर में सो रहा ग्रामीण परिवार बाल बाल बचा

लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माजा के लोटान पारा में 4 जुलाई दिन रविवार की रात तेज आंधी तूफान से विशालकाय इमली का वृक्ष ग्रामीण के घर में गिरा घर के अंदर सो रहा ग्रामीण परिवार बाल-बाल बचा मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई दिन रविवार की रात लगभग 8:00 बजे ग्राम माजा के लोटान पारा में तेज आंधी तूफान से विशालकाय इमली का वृक्ष रमेश्वरी पति स्वर्गी रूप साय के घर में गिर गया घर में सो रहे रमेश्वरी तथा नतनिन मीना बाल बाल बचे वहीं पेड़ गिरने से घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। तथा हजारों रुपए की क्षति हुई है वहीं ग्रामीण महिला ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है जिसे वह अपने मकान का मरम्मत करा सके।





