लखनपुर

कैशपार माइक्रो क्रेडिट बैंक के सामने से बाइक की चोरी रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर नगर के के वार्ड क्रमांक 07 स्थित कैशपर माइक्रो क्रेडिट बैंक के सामने से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम सजीवन यादव पिता धनरूप प्रसाद यादव उम्र 23 वर्ष ठरकी देव पारा थाना राजपुर निवासी लखनपुर कैशपर माइक्रो क्रेडिट बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। दोपहर लगभग 1:00 बजे कार्यालय के सामने अपने हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CB 85 42 को खड़ा कर कार्यालय में काम कर रहा था। शाम 4:30 बजे कार्यालय से बाहर निकल कर देखा तो मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। आसपास पता तलाश किया गया किया गया। परंतु मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद 14 मई की शाम लखनपुर थाने पहुंच राम सजीवन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया था लखनपुर पुलिस 15 मई को रिपोर्ट दर्ज कर मोटरसाइकिल के पतासाजी में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button