लखनपुर

32 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पटकुरा को किया गया सील आने-जाने पर पाबंदी ,एसडीएम ने पटपुरा का निरीक्षण कर कोविड-19 नियमों का पालन कर घरों में रहने की दी समझाइश ,कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर होगा एफ आई आर

लखनपुर । विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पटपुरा में एक साथ 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लखनपुर एसडीएम अनिकेत साहू वह तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमला के द्वारा ग्राम पटपुरा को सील करते हुए आने जाने पर लगाई पाबंदी। साथ ही स्वास्थ्य अमला की टीम को ग्राम पटपुरा भेज करुणा संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करते हुए दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का कोरोना जाँच करते हुए दवाई का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला के टीम के द्वारा लगातार वहां के लोगों का करो ना जा आज किया जा रहा है तथा दवाई का वितरण भी किया जा रहा है। 17 अप्रैल दिन शनिवार को लखनपुर एसडीएम अनिकेत साहू व नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे ग्राम पटकुरा पहुंच वास्तु स्थिति का जायजा लेते हुए ग्राम पटकुरा के ग्राम वासियों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहने की समझाइश दी गई है घरों से बाहर निकलने पर होगी एफ आई आर साथ ही गांव में आने जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई ह। साथी ही एसडीएम अनिकेत साहू व नयाब तहसीलदार श्रुति धुर्वे ने कुन्नी लोसँगा हेल्थ एन्ड वेलनेश सेंटर सहित उप स्वास्थ्य केंद्र लिपिंगी रेहमला का औचक निरीक्षण करते हुए टीकाकरण व कोरोना जांच संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं इस दौरान राजस्व व स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button