जशपुर
11 अप्रैल की सुबह से जशपुर जिला कम्प्लीट लॉकडाऊन… कलेक्टर ने दिया आदेश, इमरजेंसी सेवा को छोड़, सब कुछ बंद…

दानीश खान जशपुर । कोरोना की वजह से अब छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला भी संपूर्ण लॉकडाउन हो गया है. जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले में संपूर्ण लॉकडाऊन का एलान किया है.
जशपुर में 7 दिन के लॉकडाऊन की घोषणा कलेक्टर ने की है. 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे से जिले में लॉकडाऊन लगेगा जो 18 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. कलेक्टर जशपुर ने जिले में अफसरों को लॉकडाऊन में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान तमाम व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहेंगी. पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे जरूर लेकिन सिर्फ सरकारी सेवा, एम्बुलेंस, पुलिस वाहन, आपात सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र दिखाने पर ही पेट्रोल दिया जायेगा. लोगों की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा.







