इलाज के लिए जमीन बेचने से मना करने पुत्र ने मां की टांगी से मारकर की नृशंस हत्या

अंबिकापुर । कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की टांग से मारकर हत्या कर दी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल सोमवार को प्रार्थी शीतल राम बेलजोरा नागवंशीपारा का सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के बगल में रहने वाले पंचन राम नगवंशी की माँ सानियारो अपने घर के अंदर परछी में बिस्तर में मृत पड़ी है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक रुपेश नारंग व उनकी टीम द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2021 को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया गया। प्रार्थी शीतल राम ने बताया कि उसके घर के बगल में पंचन राम नागवंशी व उसकी मां सनियारो दो ही लोग घर में रहते थे। दिनांक 5 अप्रैल को सुबह इसकी पत्नी सुखनी बाई ने इसे फोन कर बताया की पंचन राम नागवंशी ने अपनी मां सानियारो बाई का रात में टांगी से सिर में मार कर हत्या कर दिया है तब ये घर वापस आया और पंचन राम के घर जाकर देखा तो सनियारो बाई अपने घर के अंदर परछी में बिस्तर में मृत पड़ी थी, उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी, काफी खुन भी बहा था और टांगी वही बगल में पड़ी हुई थी।
थाना प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि मुझे इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता थी जिसके लिए जमीन बेचने से मां मना कर रही थी इसलिए आवेश में आकर मैंने उसकी हत्या कर दी ।
घटना की जांच पर आरोपी पंचन राम पिता मनोहर राम उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


