लखनपुर नगर के किसान के बाड़ी में रखे पैरावट में लगी आग हजारों रुपए की क्षति मुआवजे की मांग

लखनपुर । नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में एक किसान के बाड़ी में रखें पैरावट में अचानक आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पैरावट जलकर खाक हो चुका था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनसाय राजवाड़े पिता मोहन राजवाड़े उम्र 50 वर्ष लखनपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी के बाड़ी में रखें पैरावट में 4 अप्रैल दिन रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अचानक आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पैरावट जलकर खाक हो चुका था। किसान के द्वारा बताया गया कि 12 मवेशियों के लिए चारा के रूप में 6 ट्रैक्टर पैरा इकट्ठा करके बाडी में रखा हुआ था। पैरा के जल जाने से हजारों रुपए की छति के साथ मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। धनसाय राजवाड़े ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग । मुआवजे की राशि से वह अपने मवेशियों के लिए चारा का प्रबंध कर सके।
दमकल की गाड़ी के साथ 112 के टीम मौके पर पहुंची
सड़क से फ्री होने के कारण दमकल की गाड़ी आगजनी के स्थान पर नहीं पहुंच सकी।गौरतलब है कि जिस जगह पर पैरावट में आग लगी हुई थी चारों तरफ मकान थे। आग का फैलाव होने पर एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी किसान एवं वार्ड वासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बोर के पानी से लगे आग को बुझाया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टली।





