दो दिन से पोस्टमार्टम के लिये भटक रहा परिवार, मरवाही में बहा रहे विकास की गंगा और यहां नाला भी नहीं, शर्मसार हो रही मानवता, क्या इतनी कमजोर व्यवस्था की यहां शव वाहन भी मयस्सर नहीं…

मुकेश अग्रवाल, हिंद शिखर न्यूज़ पत्थलगांव/
गुरुवार को जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। शव बरामदी के बाद परिजन पीएम के लिये भटकते देखे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मारवाही चुनाव में जशपुर के भी बड़े-बड़े नेता ताल ठोक कर विकास की गंगा बहा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भी एहसास नहीं कि जहां से उनकी पहचान बनी है वहां विकास के नाले का भी ठिकाना नहीं है।मृतिका महिला बसंती बाई के परिजनों को न ही शव वाहन मिला और न ही कोई ऐसी मदद जिससे उन्हें महिला की मौत पर रोने का समय मिले। बताया जा रहा है कि फरसाबहार विकासखंड में महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण यहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका। यह बात भी बड़ी देर में सामने आई जिसके बाद स्वयं वाहन की व्यवस्था कर परिजन पत्थलगांव विकासखंड मुख्यालय के लिए रवाना हुए। समाजिक सरोकार से जुड़ा यह विषय है, सवाल वही ले जाता है कि विकास की गंगा बहाने वाली सरकारें आज इतनी सक्षम नहीं हो सकी है कि गांव में किसी की मौत होने पर उन्हें शव वाहन के लिए भटकना न पड़े। ग्रामीण आपसी सहयोग कर वाहन की व्यवस्था तो यहां कर देते हैं लेकिन पोस्टमार्टम के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। आदिवासी अंचल जशपुर में क्या समस्या सरकार के दावों की पोल खुल रही है और जमीनी हकीकत बयां कर रही है।
उल्लेखनीय है कि थानाक्षेत्र फरसाबहार के ग्राम पंचायत फरसाबहार के झगरपुर बस्ती से दूर धान के खेत में 29 अक्टूबर 20 दिन गुरुवार को एक वृद्ध महिला की लाश मिली थी। खेत मालिक रणवीर तिर्की एवं उपसरपंच प्रताप तिर्की द्वारा थाना में सूचना देने पर ज्ञात हुआ कि एक महिला का गुम इंसान कायम हुआ है। गुम इंसान महिला के परिजनों को जानकारी देकर पहचान कराई गई तो उसी महिला के रूप में पहचान हुई।
मृतक महिला बसंती उर्फ बेरो निकुंज पति स्व श्री गोपालराम निकुंज उम्र 70 जाति उरांव निवासी डूमरमुड़ा थाना बागबहार जो अपने मायके ओहदार बस्ती पंडरीपानी आई हुई थी महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण सोमवार रात से ओहदार बस्ती से अचानक निकल गई जिसे परिजन ढूंढ़ रहे थे बुधवार की शाम लगभग 7.30 बजे फरसाबहार थाने में गुम इंसान कायम कराया गया।
मृतक महिला के मौत की जांच पुलिस कर रही किन्तु शव मिलने की परिस्थिति संदिग्ध हालत में है। पुलिस के अनुसार पी एम की रिपोर्ट से जांच को गति मिलेगी। लेकिन पीएम के लिये ही परिवार को भटकना पड़ रहा है। वर्तमान में स्वयं के साधन से परिवार के द्वारा शव को पत्थलगांव ले जाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शव का आज पोस्टमार्टम हो जाएगा।
पत्थलगांव बी एम ओ डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में ऐसा कोई केस पोस्टमार्टम करने के लिए नहीं आया है हमारे यहां हो पर्याप्त महिला चिकित्सक उपलब्ध हैं