भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने पदभार ग्रहण किया , डाॅ रमन सिंह , विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक, रामविचार नेताम सहित तमाम दिग्गज इस अवसर पर रहे मौजूद

अम्बिकापुर- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह जी की विशेष उपस्थिति व भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व सांसद कमलभान सिंह प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के वारिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया व उपस्थित नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास प्रकट किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अधिक सशक्त और मजबूत होगी, कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग समाज का समर्थन हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को रहा है। हम सब मिलकर पार्टी के विचारधारा को पिछडा वर्ग समाज के जन जन तक पहुॅचा कर इस समर्थन को और मजबूत बनाने का काम करेगें।
इस अवसर पर सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उन्हें शुभकामना देते हुए कहा छत्तीसगढ भाजपा द्वारा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष का नेतृत्व सरगुजा जिले को देने से क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होगी। अखिलेश सोनी के नेतृत्व में गठित होने वाली टीम ओबीसी वर्ग को संगठित कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।