अम्बिकापुर

बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए रणनीति बनाकर करें तैयारी- कलेक्टर श्री झा…..10वीं और 12 वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

अम्बिकापुर – माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सत्र 2019-20 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले जिले के विद्यार्थियों को आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात स्मृति चिन्ह स्वरूप शील्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें तथा लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति बनाकर तैयारी करें। सपने एक दिन में पूरा नहीं होता है। इसके लिए सतत मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। आप लोगों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का मान और शान बढ़ाया है जिससे सरगुजा जिला गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि आप लोग आज से ही मिशन पर चलने की यात्रा प्रारंभ कर दें। यात्रा में कई कठिनाया आएंगी लेकिन उससे डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़े। कभी आपने में कमजोरी न आने दें। कोई भी स्कूल छोटा या बड़ा नहीं होता न ही पढ़ाई का माध्यम बाधक बनती हैं। सफलता के लिए शार्टकट का रास्ता कभी न अपनाएं। बड़ा लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत करें। आज जो सफलता आप लोगों ने हासिल की है वह अब तक के संचित मेहनत का परिणाम है।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे भी देखने में आता है कि निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं होने पर विद्यार्थी निराश और हताश हो जाते हैं जो उचित नहीं है। सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं। सफल नहीं हुए इसका मतलब यह नही की आगे बढ़ने के सभी रास्ते बंद हो गए। अपने क्षमता को और किसी विषय पर लगाकर सफल हुआ जा सकता है। हर व्यक्ति में विलक्षण प्रतिभा होती है और अपने प्रतिभा के अनुसार सही दिशा देने से ही जीवन में सफल हुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी का अगला हर मिनट मूल्यवान है। इस समय को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस समय के सदुपयोग से जो हासिल होगा वह अविभाज्य है उसे दूसरा कोई नहीं ले सकता। कलेक्टर ने कहा कि सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है इसके बाद भी यहां के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगले शैक्षणिक सत्र में यहां के विद्यार्थी और शिक्षक मेहनत करें कि आने वाला परीक्षा परिणाम के मेरिट लिस्ट में केवल सरगुजा ही सरगुजा हो।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कुलदीप शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत का परिणाम हमेशा सुखद होता है। सफलता की राह काटों भरी तथा विपरीत परिस्थितियां भरी होती हैं। इन परिस्थितियों से पार पाकर ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नकारत्मक विचार ना आने दें तथा कभी हार न माने। सफलता में पूरे परिवेश शामिल होता है इसलिए सपने को साकार करने में सहायता करने वाले लोगों का सम्मान करें।
ये हुए सम्मानित – कक्षा 10 वीं में जिलें में प्रथम स्थान प्राप्त सुश्री उमेश्वरी राजवाड़े, द्वितीय स्थान प्राप्त सुश्री अपूर्वा दीक्षित, सुश्री अलमीना खाखा, प्रतिमा बखला, वैशाली कश्यप, प्रतिमा सिंह, सिम्मी पटेल, विशेष कुमार दुबे, पूजा कंसारी, अंजली, कल्पना राज पैंकरा, अविनाश देवागंन, मुचकल कंसारी, रिया पैंकरा, नीलाक्षी चौधरी, शिल्पा तिग्गा तथा 12वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त सुश्री परिषा गुप्ता, द्वितीय स्थान रोहन कुमार महानन्द, तीसरे स्थान प्राप्त अंकित गुप्ता, शैलेष कुमार गुप्ता, रानी ठाकूर, विवेक जाटवर, प्रिया पैंकरा, खुश्बु जलतारे, प्रिंस कुमार, प्रिति सिंह तथा विनय बादल पैंकरा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नव पदस्थ सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
क्मांांं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button