लखनपुर

एसीएसईएल प्रबंधन के द्वारा जबरन ज़मीन अधिग्रहण और मुवावजा संबंधी मामलों को लेकर ग्रामवासियों ने दिया तहसीलदार और आयुक्त सरगुजा के नाम ज्ञापन

एसईसीएल अमेरा ओपन कास्ट परियोजना के समीप ग्राम कटकोना में एसईसीएल द्वारा ग्राम कटकोना के लोगो के भूमि के अधिग्रहण तथा मुवावजे के नोटिस और खनन कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाये जाने को लेकर ग्राम कटकोना के ग्रामवासियों ने तहसीलदार और आयुक्त सरगुजा के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत कटकोना संबंधित समस्त अधिग्रहण,मुवावजा एवं खनन कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाये जाने की माँग की गई है। वहीं पंचायत के 144 लोगो को मुवावजा के लिए दिए गए नोटिस को निरस्त करने,बिना ग्रामसभा सहमति,ग्राम सभा संकल्प के बिना आगे कोई भी निर्णय नहीं लिए जाने की बात कही गई है । ग्रामवासियों ने यह भी साफ़तौर पर कहा है कि ग्राम कटकोना की भूमि पर अमेरा ओपन कास्ट परियोजना से संबंधित खदान न खोला जाये तथा ग्राम सभा के बिना लिखित सहमति के भू अर्जन,सर्वे खनन,मुवावजा संबंधित कोई कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए।इसके साथ ही पेशा एक्ट 1996 और संविधान के पांचवीं अनुसूची के तहत ग्रामवासियों को प्राप्त अधिकारो के सम्मान की बात भी आवेदन के माध्यम से कही गई है। वही ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि हम अपनी जल जंगल ज़मीन किसी कीमत पर नहीं देंगे तथा हम इसे बचाने हर संभव प्रयास करेंगे।ग्रामीणों ने कहा की अमेरा ओपन कास्ट परियोजना के लिए सिंचित कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं करने की बात कही गई थी बाद इसके अब ज़मीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्रामसभा में भी पुरजोर तरीके से यह बात ग्रामवासियो के द्वारा कही गई है की हम अपनी ज़मीन अमेरा ओपन कास्ट परियोजना के लिए नहीं देंगे। रामगढ़ महोत्सव के दौरान इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी इस सम्बंध में ज्ञापन दे अवगत कराया गया था बाद इसके अब भी अधिग्रहण तथा मुवावजे के लिए नोटिस देने का कार्य एसईसीएल द्वारा जारी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सरपंच सचिव और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button