खेल-जगत

IPL 2026 ऑक्शन जारी, KKR ने कैमरून ग्रीन को ₹25.20 Cr और मथीशा पथिराना को ₹18 Cr में खरीदकर लगाई रिकॉर्ड तोड़ बोलियाँ देखिए सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बहुप्रतीक्षित मिनी ऑक्शन अबू धाबी में जारी है, जहाँ कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इस नीलामी के शुरुआती चरणों में ही रिकॉर्ड तोड़ बोलियाँ लगी हैं, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। तीन बार की विनर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), जो सबसे बड़े पर्स (₹64.30 करोड़) के साथ उतरी थी, ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दो सबसे बड़े खिलाड़ी खरीदे। KKR ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ₹25 करोड़ 20 लाख में खरीदकर इतिहास रच दिया, जो IPL इतिहास में किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी बोली है। इसके तुरंत बाद, उन्होंने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी ₹18 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।
​शुरुआती 6 सेट के बाद कुल 12 खिलाड़ी बिक चुके हैं। KKR की बड़ी खरीदारी के बावजूद, नीलामी में अन्य टीमों ने भी महत्वपूर्ण चालें चली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने वानिंदु हसरंगा और एनरिक नोर्त्जे जैसे बड़े नामों को उनके बेस प्राइस ₹2 करोड़ में खरीदकर समझदारी का परिचय दिया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने डेविड मिलर और बेन डकेट को ₹2 करोड़ में और युवा खिलाड़ी औकिब डार को ₹8.40 करोड़ में खरीदकर अपनी बल्लेबाजी और युवा प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित किया। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर पर ₹14 करोड़ 20 लाख का चौंकाने वाला बड़ा दांव लगाया है। दूसरी ओर, जेक फ्रेज़र, डेवोन कॉनवे, और सरफराज खान जैसे कई बड़े नाम अनसोल्ड रहे हैं, जो नीलामी की अप्रत्याशित प्रकृति को दर्शाते हैं। ऑक्शन जारी है और टीमें अपने शेष पर्स का उपयोग करते हुए अपनी स्क्वाड को अंतिम रूप देने में लगी हैं।

सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

जेक फ्रेज़र – बेस प्राइस – 2 करोड़ – अनसोल्ड

डेविल मिलर – बेस प्राइस 2 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स – 2 करोड़

पृथ्वी शॉ – बेस प्राइस – 75 लाख – अनसोल्ड

डेवोन कॉनवे – बेस प्राइस – 2 करोड़ – अनसोल्ड

कैमरन ग्रीन – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स – Rs 25.20 करोड़

सरफराज खान – बेस प्राइस Rs 75 लाख – अनसोल्ड

गस एटकिंसन – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – अनसोल्ड

रचिन रवींद्र – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – अनसोल्ड

लियाम लिविंगटोन – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – अनसोल्ड

वियान मुल्डर – बेस प्राइस Rs 1 करोड़ – अनसोल्ड

वानिंदु हसरंगा – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – LSG – Rs 2 करोड़

वेंकटेश अय्यर – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – RCB – Rs 7 करोड़

केएस भरत – बेस प्राइस Rs 75 लाख – अनसोल्ड

क्विंटन डी कॉक – बेस प्राइस Rs 1 करोड़ – मुंबई इंडियंस – Rs 1 करोड़

रहमानुल्लाह गुरबाज़ – बेस प्राइस Rs 75 लाख – अनसोल्ड

जॉनी बेयरस्टो – बेस प्राइस Rs 1 करोड़ – अनसोल्ड

जेमी स्मिथ – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – अनसोल्ड

बेन डकेट – बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये – दिल्ली कैपिटल्स – 2 करोड़ रुपये

फिन एलन – बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये – केकेआर – 2 करोड़ रुपये

मैट हेनरी – बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये – अनसोल्ड

आकाशदीप – बेस प्राइस – 1 करोड़ – अनसोल्ड

जैकब डफ्फी – बेस प्राइस 2 करोड़ – सोल्ड – आरसीबी

शिवम मावी – बेस प्राइस 75 लाख रुपये – अनसोल्ड

गेराल्ड कोएट्ज़ – बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये – अनसोल्ड

मथीशा पथिराना – बेस प्राइस Rs 2 करोड़ – KKR – Rs 18 करोड़

स्पेंसर जॉनसन – बेस प्राइस Rs 1.50 करोड़ – अनसोल्ड

एनरिक नोर्त्जे – बेस प्राइस Rs 2.00 करोड़ – LSG Rs 2 करोड़

फजलहक फारूकी – बेस प्राइस Rs 1.00 करोड़ – अनसोल्ड

राहुल चाहर – बेस प्राइस 1.00 करोड़ रुपये – अनसोल्ड

रवि बिश्नोई – बेस प्राइस 2.00 करोड़ रुपये – राजस्थान रॉयल्स 7.20 करोड़

महेश थीक्षाना – बेस प्राइस Rs 2.00 करोड़ – अनसोल्ड

मुजीब उर रहमान – बेस प्राइस Rs 2.00 करोड़ – अनसोल्ड

अकील हुसैन – बेस प्राइस Rs 2.00 करोड़ – CSK – Rs 2 करोड़

अथर्व तायडे – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

अनमोलप्रीत सिंह – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

अभिनव तेजराना – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

अभिनव मनोहर – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

यश ढुल – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

आर्या देसाई – बेस प्राइस Rs 30 लाख – अनसोल्ड

औकिब डार – बेस प्राइस 30 लाख रुपये – दिल्ली कैपिटल्स – 8.40 करोड़ रुपये

विजय शंकर – बेस प्राइस 30 लाख रुपये – अनसोल्ड

राजवर्धन हंगरगेकर – बेस प्राइस 40 लाख रुपये – अनसोल्ड

महिपाल लोमरोर – बेस प्राइस 50 लाख रुपये – अनसोल्ड

एडेन एप्पल टॉम – बेस प्राइस 30 लाख रुपये – अनसोल्ड

प्रशांत वीर – बेस प्राइस 30 लाख रुपये – चेन्नई सुपर किंग्स – 14 करोड़ 20 लाख

शिवम कुमार – बेस प्राइस – 30 लाख – हैदराबाद – 30 लाख

कमलेश नगरकोटी – अनसोल्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button