अंबिकापुर : जोड़ा पीपल मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 6 आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर । थाना कोतवाली अंतर्गत जोड़ा पीपल में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट किए जाने और हुड़दंग मचाने का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस ने त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने थाना कोतवाली पुलिस टीम को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने निर्देशों का पालन करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध दो अलग-अलग अपराध, क्रमांक 874/25 और 875/25, भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 296(बी), 351(2), 115(2), 3(5) बी. एन. एस. के तहत पंजीबद्ध किए।
त्वरित कार्रवाई के क्रम में, पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध क्रमांक 874/25 के तहत संदीप केशरी (57), मनीष केशरी (38), और अनीष केशरी (28) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अपराध क्रमांक 875/25 के तहत रामू ताम्रकार (48), भारत ताम्रकार (43), और आर्यन ताम्रकार (27) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी जोड़ा पीपल, थाना कोतवाली, अंबिकापुर के निवासी हैं। सरगुजा पुलिस ने इस बात पर जोर दिया है कि हुड़दंग मचाने वाले किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा और मामले में अग्रिम जांच तथा विवेचना से जारी है।




