ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, आज रात 8 बजे , आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद, भारत-पाक सीमा पर शांति को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान संभव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर अहम बातें की जाएंगी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, भारत ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, जो भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे। यह कार्रवाई आत्मरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।
संघर्ष विराम के बाद, मोदी सरकार के फैसले पर देश की जनता की निगाहें टिकी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 10 मई को अपने राष्ट्र को संबोधित किया और भारत के खिलाफ अपनी सेना की “सफलता” का दावा किया। पाकिस्तान में “यौम-ए-तशक्कुर” मनाया गया।
भारत सरकार ने पाकिस्तान से सीमा पर आतंकवाद का समर्थन बंद करने की अपील की है, अन्यथा भारत ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। जनता ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की स्थिति पर सरकार की जानकारी का इंतजार कर रही है।





