कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि अर्पित….उनके कार्यों को किया याद

ब्रेकिंग न्यूज कुनकुरी:- कुनकुरी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्व.विद्याचरण शुक्ल के पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया।इस दौरान कांग्रेसियों से उनके कार्यों को साझा भी किया गया।
ज्ञात हो की कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कुनकुरी में स्व. विद्याचरण शुक्ल के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित किया,इस दौरान कांग्रेसियों को संबोधित करते हुवे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गजेंद्र जैन ने स्व.विद्याचरण शुक्ल के जींवन में प्रकाश डाला और उनके बताए हुवे मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया।कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व.शुक्ल ने विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था वह भूपेश बघेल की सरकार अवश्य पूरा करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 2013 में नंदकुमार पटेल,महेंद्र कर्मा व विद्याचरण शुक्ल के नेतृत्व में संकल्प लेकर परिवर्तन यात्रा शुरू किया गया था,जिसमें हजारों कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर निकले थे,परिवर्तन यात्रा के दौरान 25 मई 2013 को भाजपा की सरकार ने षड्यंत्र रच इनके काफिले पर नक्सलियों से हमला कराया। इस घटना में महेंद्र कर्मा नंदकुमार पटेल सहित कई लोग शहीद हो गए और विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुवे।जिन्हें गंभीरावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उनका आज के ही दिन देहावसान हो गया।जिसके बाद परिवर्तन यात्रा राज्य में रोक दिया गया।वर्ष 2018 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व व टीएस सिंह देव के मार्गदर्शन व सहयोग में पुनः परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया गया,जिसके बाद राज्य की जनता ने असली श्रद्धान्जलि देते हुवे भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका और राज्य में कांग्रेस की भारी बहुमत वाली सरकार बनाया।इस कार्य में जिला के भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व जिलावासियों का भी भरपूर योगदान रहा जिनके द्वारा यहाँ कांग्रेस को जीत दिलाते हुवे सही मायने का श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इलियास ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ स्व.श्री शुक्ल के सपनो को साकार करने में सहभागी बनने का बात कहते हुवे संगठन के मजबूती पर जोर दिया।इस अवसर पर इफ्तेखार हसन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,अंजना मिंज अध्यक्ष जनपद पंचायत, सेराज खान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, अजेम टोप्पो अध्यक्ष नगर पंचायत, जगदीश ऑपट उपाध्यक्ष नगर पंचायत, रवि यादव जी,महेश त्रिपाठी दानिश अहमद खान NSUI, कन्हैया साहु, अल्मा लकड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।