
कुनकुरी:- रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया(आठवले) छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी द्वारा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के नाम आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित डेम जो की एक पूजनीय स्थल है। जहाँ बारिश एवं धुप से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।जिसके कारण पूजन कार्यक्रम में सभी नगरवासियों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखकर नगर वासियों की विशेष माँग पर छठ घाट डेम सेड निर्माण हेतु अनुमति मांगी थी जिसे नगर पंचायत द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। बहुत जल्द अब नगर वासियों के लिए रिपब्लिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया(आठवले) छतीसगढ़ प्रदेश कमेटी द्वारा सेड का निर्माण किया जायेगा।