छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभागसूरजपुर

मनुष्य का वृक्ष से पर्यावरण का बहुत गहरा संबंध प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं.. विश्व पर्यावरण दिवस पर शक्कर कारखाना केरता में पौधा रोपण कर दिलाई शपथ

पोड़ी मोड़- प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह की अध्यक्षता तथा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन सिंह मराबी एवं शक्कर कारखाना के उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे की विशिष्ट अतिथि व कारखाना के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारखाना परिसर में 100 पौधों का रोपण किया गया साथ ही उपस्थित विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शपथ दिलाई गई।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह आयाम ने कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि हमारा जीवन पर्यावरण पशु पक्षी सभी सुरक्षित रह सकें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि हम जीवन में वृक्षारोपण करें ताकि पूरे वातावरण में शुद्ध हवा का वातावरण बन सके और इन पेड़ों को पूरी तरह से उनके बड़े होते तब बचाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग करें। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया वृक्षारोपण कर प्रकृति विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए किया जाता है।
जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मराबी ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि पौधों को काटने की वजह से भू-जल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। वायुमंडल में हवा भी प्रदूषित होती जा रही है जिसकी वजह से जीव जंतु सभी को परेशानी हो रही है और लोगों को भी सांस संबंधित बीमारियां हो रही है।आज पर्यावरण को पेड़-पौधों के रोपण से ही सुरक्षित रखा जा सकता है।
वरिष्ठ एडवोकेट एवं कारखाना के उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि मनुष्य का वृक्ष से पर्यावरण का बहुत गहरा संबंध है प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है लेकिन लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए हरे भरे वृक्षों को काटकर मनुष्य पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए इस माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति वृक्ष लगाएं। उन्होनें कहा कि जल्द ही प्रदेश में मानसून का आगमन होने वाला है, ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि सभी अपने आसपास पौधों का रोपण करते हुए अपना योगदान दे। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने गन्ना पेराई बन्द होने के बाद कारखाना का अवलोकन किया।पौध रोपण कार्यक्रम में एमडी विनोद कुमार बुनकर, जीएम वित्त एनपी जायसवाल, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चौहान सहित कारखाना के सभी अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button