लॉकडाउन के दौरान महामाया पहाड़ के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

अम्बिकापुर । लॉकडाउन के दौरान महामाया पहाड़ के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बधियाचुआं महामाया पहाड़ के पास दिनांक 06.02.2020 का एक अज्ञात शव पड़ा हुआ मिला था। जिसका सिर पुरा पत्थर से कुचला हुआ था जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उम्र लगभग 25-30 साल के बीच का युवक था। जिस पर थाना अम्बिकापुर में हत्या के अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 93/2020 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात लाश की शिनाख्त हेतु आस पास के जिले व राज्यों से संपर्क किया गया। जिनसे गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तस्दीक कि गई। अज्ञात लाश की पहचान करने में कडी मेहनत व प्रचार प्रसार के बाद अज्ञात मृतक अजाद अंसारी आo वासी मियां निवासी बभंडीह पो0 नवाडीह थाना रामगढ बेडमा जिला पलामू झारखंड का होना पता चला। जिसकी पुष्टि हेतु अज्ञात लाश के भाई का डीएनए सैम्पल प्रिजर्व कर परीक्षण हेतु भेजा गया था। परीक्षण की रिपोर्ट आने बाद अज्ञात लाश की पहचान आजाद अंसारी के रूप में पुष्टि हुई। घर वालो से पुछताछ बाद पता चला की मृतक और दो अन्य व्यक्ति साथ में काम करने अम्बिकापुर गये थे जो वहां रहकर मजदुरी का काम करते थे। मामले में शिनाख्तगी पश्चात अज्ञात हत्या के आरोपियों की पतासाजी हेतु 4 से 5 बार पुलिस टीम बिहार, झारखंड, हैदराबाद के कई स्थानों
पर छापेमारी की गई। जहां कड़ी मेहनत और लगभग सैकडो व्यक्तियों से पुछताछ के बाद हत्या के आरोपी इमामुददीन अंसारी आo रियासत अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम सिसवा पो० उदयपुर थाना रमकंडा जिला गढवा झारखंड को करबला चौक रांची झारखंड से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिससे घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपनी पैसे के लेने देने के संबंध के विवाद होने के कारण रात में बधियाचुआ पहाड पर ले जाकर शराब पीलाकर पत्थर से कुचलकर अपने एक अन्य साथी के साथ हत्या करना बताया। जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले के निकाल के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक सतत पर्यवेक्षण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सरगुजा जिल में अब तक हुये अंधे कत्लों के खुलासे में पुलिस समग्र रूप से व पूरी मेहनत से लगी हुई है। भविष्य में और भी प्रकरणों का खुलासा होने की उम्मीद जाहिर कि गई है।
उक्त कार्यवाही में अधि0/कर्मo- निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनि डाकेश्वर सिंह, आर0 जयदीप सिंह, विकास सिंह, कुन्दन सिंह, सत्येन्द्र दुबे, अरविंद उपाध्याय, संजीव चौबे, राहुल सिंह, राकेश शर्मा, शिवकुमार राजवाडे म0आर0 सरला टोप्पो शामील रहे।