अम्बिकापुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर कार्यकारिणी की घोषणा

अम्बिकापुर । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की सहमति से एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाअध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग सरगुजा प्रभारी संतोष दास व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की अनुशंसा पर अंबिकापुर नगर मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय सोनी द्वारा अपनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है ।
नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- सुनील चौधरी, वेद प्रकाश गोयन, प्रिंस कश्यप, सुमित सोनी, निशांत गुप्ता, महामंत्री- सुमित यादव, बृज किशोर सोनी, मंत्री- दामोदर नामदेव, मुकेश कश्यप, आकाश सोनी, महेश साहू, प्रियांशु गुप्ता, छोटू ठाकुर, कार्यालय मंत्री- राज किशोर साहू, सह प्रभारी- हरि यादव, कोषाध्यक्ष- देवानंद गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी -पियूष सोनी, कार्यसमिति सदस्य- रोशन गुप्ता, रोहित केसरी, सर्वजीत व्यापारी, किशन केसरी, विवेक ठाकुर, आकाश सोनी, मनोज कुमार साहू, श्री राम विश्वकर्मा, मुकेश चौधरी, प्रकाश सोनी, राजू विश्वकर्मा, सूरज कश्यप, अवध लाल यादव, वतन सोनी, कुलदीप गिरी, शोभित यादव, दीपक कश्यप, सूर्या यादव, दीपक सोनी, गणेश केसरी बनाए गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की है तथा सभी से संगठन में समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button