केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस भैयाथान ने किया चक्का जाम।
राकेश पाठक हिंद शिखर न्यूज सूरजपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पेट्रोलिम उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भैयाथान चौक में सांकेतिक चक्का जाम किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ घंटों तक भैयाथान चौक से समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबन्ध रहा विरोध प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को आड़े हाथे लेते हुवे कहा कि अपनी नीतियों में तत्काल सुधार करना होगा, उनकी नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम पर पहुंच गया है, वही ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष रावेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कि हर योजना विफल साबित हुई है, मोदी जी मन कि बात तो करते हैँ लेकिन महंगाई के सन्दर्भ में कुछ भी नहीं कहते हैं। इस प्रदर्शन के द्वारान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, नूर आलम, पूर्व जनपद सदस्य राजू गुप्ता, जनपद सदस्य कृष्ण मुरारी साहू, आशीष प्रताप सिंह, शांतनु सिंह, दिलीप जायसवाल, दिनेश केवट,मनोहर राजवाड़े विनय पावले, विजय कलाम, सुनील, विकास गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।