
रायपुर । मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है पहले जहां केवल 8 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित किया जाना था वहीं ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अपेक्षा से बहुत अधिक होने के कारण व्यापम द्वारा प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालय में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया गया है. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पूर्व में चुने हुए परीक्षा केंद्र में 9 अप्रैल तक परिवर्तन किया जा सकता है परीक्षा केंद्र में परिवर्तन करने की प्रक्रिया के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है




