राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा सरगुजा के विकास हेतु किये गए कार्यों को किया याद

अम्बिकापुर/ राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के प्रथम पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा सरगुजा के विकास हेतु किये गए कार्यों को याद किया गया।
गोविंद शर्मा ने सगुजा जिले में उनके द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार सबके साथ समान था, राजपरिवार से होने के बावजूद, मंत्री बनने के बाद भी सौम्य व्यवहार एवं कुशल नेतृत्व में जिले को कई उपलब्धि मिली। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी मां महामाया मंदिर पहुंचे जहां पर राजपरिवार के युवा नेता विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने पूजा अर्चना कर भंडारे की शुरुआत की।
मां महामाया में भंडारा पश्चात कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कोरोना को देखते हुए कम लोगों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के एमसीएच बिल्डिंग में एडमिट प्रत्येक महिला को शॉल देकर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को याद किया।
तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाआश्रम पहुंच कर वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं आश्रम के लिए चावल-दाल भेंट किया।
इसी तरह खैरबार ग्राम पंचायत के मुहल्ले करौंदाझरिया पहुंच कर ग्रामीणजनों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजनों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को याद किया। करौंदाझरिया में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी एवं मुहल्ले में पानी मिलने से लोग काफी उत्साहित थे, जिसे वे अच्छा कार्य मानते हुए राजमाता के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते थे, ग्रामीणजनों के बुलावे पर कांग्रेसजनों ने वहां पहुंच कर उन्हें याद किया।
वहीं राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने जिला कांग्रेस के नये बन रहे कार्यालय राजीव भवन के प्रथम तल का निर्माण अपनी माँ के स्मृति में कराने की घोषणा की, प्रथम तल के निर्माण का पूरा खर्च पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव वहन करेंगे। वहीं श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों ने राजीव भवन के प्रथम तल का नाम राजमाता के नाम पर रख उनकी स्मृति को हमेशा हमेशा याद किया जाये इसके लिए प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति दी। इस दौरान औषधि एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश काँग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश काँग्रेस महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहरी हेमंत सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बंटी शर्मा, शफीक खान, मो.इस्लाम, शशिभाल सिंह,माधवेन्द्र सिंह, रामविनय सिंह, मधु दीक्षित, सुरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, चित्रा मिश्रा, संध्या रवानी, गीता रजक, रुही गजाला, गीता प्रजापति, मुनेश्वर राजवाड़े, प्रभात रंजन सिन्हा, अमित सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, संदीप सिन्हा, सैयद अख्तर, निखिल विश्वकर्मा, दिलीप धर, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, मदन जायसवाल, धर्मेंद्र, सावित्री सारथी, कमलकांत सेन, विनय गुप्ता, सौरभ गर्ग, प्रवीण, राजेश सोनी, अमित सोनी, धीरेंद्र बाजपेयी, नरेंद्र विश्वकर्मा, विनीत जयसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।