अम्बिकापुर

प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा मुखर, धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट का घेराव 23 जनवरी को.. कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी.. सरगुजा संभाग के प्रभारी नारायण चंदेल ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

अम्बिकापुर। प्रथम सरगुजा प्रवास पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह चन्देल ने परिचयात्मक तथा संगठनात्मक बैठक में जिला व मंडल के पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। परिचयात्मक बैठक में श्री चन्देल ने जिला के सभी पदाधिकारियों से चर्चा विमर्श किया तथा आगामी चुनाव में तन मन से तैयार रहने का आह्वान किया।
सरगुजा के जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एव सभी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संयुक्त संगठनात्मक बैठक में श्री चन्देल ने नये जिला भाजपा टीम को बधाई और शुभकामनाएं दिया। बैठक के सम्बोधन में उन्होने कहा कि जिला व संभाग के प्रभारी लगातार दौरा कर रहे हैं तथा जिला व मंडल प्रभारियों को भी गांव के अंतिम घर तक दौरा करना है। किसान के मुद्दों को लेकर 13 जनवरी को विधान सभा स्तरीय धरने की सफलता के लिए साधुवाद देते हुये उन्होने कहा कि अब 22 जनवरी को जिलास्तरीय बड़े धरने- प्रदर्शन की तैयारी हमे करनी है धरने प्रदर्शन समाप्ति के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा तथा गिरफ्तारी दी जायेगी। सरगुजा भाजपा संगठन की मजबूती पर बल देते हुये उन्होने बताया कि जिले व मंडल स्तर पर होने वाली बैंठकें कामकाजी होंगी, आने वाले दिनों में तीनों विधान सभा में कैसे कमल खिले इस बात की चिंता करनी है, बूथ के कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और इसके लिए हमें तत्पर रहना होगा। सरगुजा भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है आवश्यकता है सामुहिकता भाव के साथ सभी को काम पर लगाने की। मिशन 2023 में भाजपा का परचम लहराने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से जुट जाये। जोषीले अंदाज में श्री चंदेल ने कहा कि वक्त बहुत कम है जितना दम है लगा दो, कुछ लोगों को मैं समझाता हॅू कुछ को तुम समझा दो।
सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह नें कहा कि हम सब एक सूत्र में पार्टी हित में कार्य करेंगे तथा श्री चंदेल को सम्बोधित करते हूये उन्होने कहा कि आपके सांगठनिक नेतृत्व से जिला भाजपा को नई उच्चाई मिलेगी।
पिछड़ावर्ग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेष सोनी नें बैठक के सम्बोधन में कहा कि सरगुजा भाजपा की नई टीम से बहुत सारी उम्मीदें हैं, भाजपा केवल चुनाव में कार्य करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि निरंतर प्रतिदिन मिलकर कर्म करने वाली पार्टी है, पार्टी नये लक्ष्य नये मानक तयकर कार्य करें मेरी शुभकामनाएं है।
सरगुजा दौरे पर पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे नें कहा कि विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई है अब जिला स्तरीय प्रदर्षन को ऐतिहासिक बनाना है, मिशन 2023 की सफलता में सरगुजा जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा ऐसा संदेश कार्यक्रम के माध्यम से जाना चाहिए।
बैठक में मंचासीन पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, राम लखन पैकरा, फुलेश्वरी सिंह एवं प्रबोध मिंज रहे।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता नें किया तथा आभार संदेश देवनाथ पैकरा नें दिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा सरगुजा के जिला पदाधिकारियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी, विनोद हर्ष, अम्बिकेष केसरी, डी के पूरिया, मंजूषा भगत, भुवनेश्वर राजवाड़े, विजय व्यापारी, रोशन गुप्ता, राधे श्याम ठाकुर, विकास पाण्डेय, मधु चैदाहा, सीमा मिंज, राज कुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रुपेश दुबे, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेस तिवारी, चन्द्र शेखर तिवारी के साथ सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एव सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा साथ में मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button