अम्बिकापुर

आईटीआई अंबिकापुर में मतदाता जागरूकता एवं NSS परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित

अंबिकापुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में आज SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन शाखा के संतोष मिश्रा जी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में संस्था में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के परिचयात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र में शासकीय पॉलिटेक्निक के NSS प्रभारी श्री अमित बघेल ने NSS के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण, NSS के उद्देश्य तथा विभिन्न सोपानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिन्हा ने अपने संदेशपरक उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, सामाजिक दायित्व एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर व्यक्तित्व विकास करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के मतदाता जागरूकता प्रभारी श्री राजेश सोनी, NSS प्रभारी श्री शब्बीर आलम, सांस्कृतिक प्रभारी सुश्री माधुरी पाठक, श्री अजय मिश्र, रंगोली प्रतियोगिता प्रभारी सुश्री समर अंसारी, सुश्री सीमा तिवारी, कार्यालय प्रमुख श्री देवप्रसाद यादव, श्री चंद्रशेखर डनसेना, श्री जयसंत कुशवाहा सहित अन्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं सकारात्मक व्यक्तित्व विकास की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button