ज़मीन नापने के दौरान पटवारी से मारपीट ,मामला दर्ज,पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

लखनपुर । राजस्व विभाग के कर्मचारी इन दिनों अपने आप को काफ़ी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं जहाँ कई मामलों में उनके साथ मारपीट की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम सेलरा से निकल कर आया जहाँ ज़मीन नापने के दौरान पटवारी से मारपीट की गई। हल्का नंबर के पटवारी सुबोध लकड़ा तहसील के आदेश से 02 जुलाई को ग्राम सेलरा में एक व्यक्ति के ज़मीन नापने का कार्य करने गए थे जहाँ पड़ोस के ज़मीन मालिक ज़मीन नापने को लेकर पटवारी से विवाद करने लगा। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया की उक्त व्यक्ति ने पटवारी के उपर मुक्के लात और घूँसों से पटवारी की पिटाई कर दी। जिसके बाद उक्त ज़मीन की नाप नहीं हो सकी तथा पटवारी विवाद के बाद मौके से वापस आ गए। वापस आने के बाद पटवारी ने लखनपुर थाने में आकर मामले की सूचना दर्ज करायी। जिसमे लखनपुर पुलिस ने ४ आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।





