भिट्ठीकला के पास अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की हालत नाजुक

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर बीती रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई है। भिट्ठीकलां स्थित जोगीबांध के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही कार क्रमांक CG 04 HA 4877 जोगीबांध के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मणिपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से कार में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है




