अम्बिकापुर

राष्ट्रपति के आगमन पर अंबिकापुर में 20 नवंबर को ट्रैफिक डायवर्जन; सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई मार्ग रहेंगे पूर्णतः प्रतिबंधित

अंबिकापुर: महामहिम राष्ट्रपति के आगामी 20 नवंबर, 2025 को पी.जी. कॉलेज मैदान, अंबिकापुर आगमन के मद्देनजर, सरगुजा पुलिस ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा कारणों से, सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दो प्रमुख मार्गों पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जिनमें आकाशवाणी चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट नं-1 (रिंग रोड) तक और घड़ी चौक से किसान राइस मिल मोड़ मेन रोड तक का क्षेत्र शामिल है। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
शहर के भीतर और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किए गए हैं। मनेन्द्रगढ़ और बनारस रोड की ओर से आने वाली सभी यात्री बसें और फोर व्हीलर वाहन साईं मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग होते हुए गंगापुर मोड़ और बस स्टैंड की ओर जाएंगे। इसी प्रकार, बलरामपुर और प्रतापपुर रोड से आने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, सद्भावना चौक से बस स्टैंड की ओर गंतव्य करेंगे। रायगढ़ और बिलासपुर रोड से आने वाले वाहनों को रिंग रोड, भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड होते हुए एम.जी. रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त, अंबिकापुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 05:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक ‘नो एंट्री’ रहेगी। हालांकि, आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों को शहर में आवागमन की छूट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button