जमीन विवाद को लेकर युवतियों के बीच मारपीट..एक युवती गंभीर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर..दो युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज

लखनपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुन्नी अंतर्गत ग्राम जमदरा में मंगलवार की रात्रि लगभग सात -आठ के मध्य आपसी परिवार में जमीन विवाद को लेकर युवक यूतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जहां युवती के गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी कुन्नी के अंतर्गत ग्राम जमदरा में बीते दिन मंगलवार को कुमारी मनु यादव पिता मोहनलाल यादव उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम जमदरा और विरोधी सावित्री बाई -सोन बाई दोनों के पिता जगदीश यादव के बीच में आपसी जमीन विवाद को लेकर अचानक वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जिससे सावित्रीबाई और सोनाबाई दोनों ने मिलकर कुमारी मानू यादव को बेरहमी से पटाई कर घायल कर दीया कुमारी मानु यादव की हालत काफी गंभीर हो गई जिसे 112 वहांन के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्तिथि को देखते हुए उसे डाक्टरो ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया प्रार्थीया के शिकायत पर पुलिस चौकी कुन्नी में सावित्री बाई -सोना बाई पिता जगदीश यादव निवासी ग्राम जमदरा के खिलाफ धारा 294, 506 ,323 ,34 के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया है।





