लखनपुर
दिन दहाड़े गला रेतकर मंदबुद्धि युवक की हत्या.. हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से पेट फाड़करअतड़ियां बाहर निकाली …जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है जहा मंदबुद्धि युवक की गला रेतकर एवं पेट फाड़ निर्मम हत्या कर दी गई है इस जघन्य हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। कुंवरपुर नहर किनारे हत्यारे ने बेरहमी से मंदबुद्धि युवक का गला रेत पेट फाड़कर अतड़ियां बाहर निकाल हत्या करदी, मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक युवक का नाम मुकेश यादव पिता स्व शंकर यादव उम्र लगभग 30 वर्ष वॉर्ड, क्रामक 03 नगर पंचायत लखनपुर निवासी बताया जा रहा है।





