लखनपुर
आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक जमीन पर गिरा हुई मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला में आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरा गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तीजा मझवार पिता गुलाब मझवार उम्र 35 वर्ष ग्राम तिरकेला मझवार पारा निवासी 8 जून दीन शनिवार की दोपहर आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा हुआ था आम तोड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर तीजा मझवार जमीन पर गिरा गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई परिजनों ने इसकी सूचना कुन्नी पुलिस को दी। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शाम होने के कारण 9 जून दिन रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द किया मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है घटना के बाद से परिवार में अशोक का माहौल व्याप्त हैं।





