राष्ट्रीय

रायबरेली से राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी, अमेठी से के एल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके एक करीबी केएल शर्मा को अमेठी से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. राहुल गांधी आज रायबरेली सीट से अपना नामांकन भरेंगे ।

किशोरी लाल शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है. वो अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए हैं. सात चरण के आम चुनाव के पांचवें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा. ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं. पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है.
बता दें कि अमेठी से बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है. दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे. 2019 में रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी.

जिन सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है, वहां आज नामांकन का आखिरी दिन है। पांचवे चरण में 20 मई को यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें अमेठी, रायबरेली और कैसरगंज की लोकसभा सीटें शामिल हैं।

कैसरगंज और रायबरेली लोकसभा सीट पर गुरुवार शाम बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button