अम्बिकापुर
कार्मेल स्कूल की 14 वर्षीया छात्रा ने लगाई फांसी, रविवार देर शाम फांसी पर झूलता मिला शव

अंबिकापुर । कार्मेल स्कूल की एक छात्रा ने रविवार देर शाम नमना कला के निर्माणाधीन मकान में फांसी लगा ली छात्रा की पहचान हो गई है, छात्रा का नाम अनुष्का है उसकी आयु मात्र 14-15 वर्ष के बीच है , मृत बालिका कार्मेल स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी,शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जानकारी के मुताबिक रविवार प्रातः वह घर पर ही थी, जो की घटनास्थल के पास में ही है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना के संबंध में कुछ सुराग मिला है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक छात्रा द्वारा फांसी लगाने का कारण स्कूल की प्रताड़ना नहीं बल्कि कोई अन्य कारण हो सकता है जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा जांच के बाद ही की जायेगी ।




