छत्तीसगढ़

नववर्ष के पहले दिन सरगुजा संभाग के तीनों मंत्रियों कृषि मंत्री राम विचार नेताम,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर ।
नए वर्ष के पहले दिन सरगुजा संभाग के तीनों मंत्री कृषि मंत्री राम विचार नेताम,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना पदभार ग्रहण किया।

आदिम जाति कल्याण, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सोमवार को मंत्रालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके परिवारजन के साथ ही कृषि मंत्रालय के सचिव कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज मैने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ.सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें जे.पी.मौर्य, आयुष विभाग की संचालक नम्रता गांधी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय में संभाला पदभार

महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

नववर्ष के पहले दिन वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण

नववर्ष के पहले दिन वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के पश्चात् कार्य भार ग्रहण किया।
    मंत्री श्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मंत्री श्री चौधरी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button