घाटबर्रा के जंगलों में परसा ईस्ट एवं केते बासेन के लिए पेड़ों की कटाई प्रारंभ,लाखो की संख्या में पेड़ों के कटने का अनुमान , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात.. विरोध कर रहे ग्रामीणों को उठा कर ले गई पुलिस

उदयपुर । घाटबर्रा के जंगलों में परसा ईस्ट एवं केते बासेन के लिए हो रही है पेड़ों की कटाई पेड़ कटाई चालू हो चुका है कोल खदान के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है,
कोल खदान जाने वाले साल्ही परसा मोड़ बासेन हर रास्ते पर पुलिस बल तैनात की गई है,कुछ आंदोलनकारियों को घर से उठाकर ले गई पुलिस, धरना स्थल हरिहरपुर में भी पुलिस बल तैनात ,सैकड़ों की संख्या में जिले से पहुंची है पुलिस बल,घाटबर्रा के पेंड्रा मार जंगल में होनी है पेड़ों की कटाई
अभी तक रामलाल करियाम साल्ही, जयनंदन सिंह पोर्ते घाटबर्रा को पुलिस अपने साथ ले गई है। इसके अलावा मुनेश्वर सिंह और आनंद कुसरो के घर भी गई थी पुलिस।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के फेफड़े के रूप में जाने जाते हसदेव अरण्य के जंगल मध्य भारत में सबसे बड़े अक्षुण्ण घने वन क्षेत्रों में से एक हैं जिसकी कटाई की जा रही है।









