अम्बिकापुर
बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल के समय में किया बदलाव…
अंबिकापुर / सूरजपुर । ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सूरजपुर एवं सरगुजा जिला प्रशासन द् द्वारा स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन करते हुए छात्रों व अभिभावकों को राहत प्रदान की गई है। नये निर्देश के तहत दो पालियों में संचालित होने वाले शालाओं को प्रथम पाली में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तथा द्वितीय पाली को अपरान्ह 12.45 से 4.15 बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक संचालन किया जाएगा । शनिवार को स्कूल का संचालन का समय वही रहेगा परन्तु प्रथम पाली वाली कक्षा द्वितीय पाली के समय मे और द्वितीय पाली की कक्षा का संचालन प्रथम पाली के समय में किया जाएगा।
इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 9.45 से 4 बजे तक तथा शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है।






