अंबिकापुर: रामानुजगंज चौक में डंपर की चपेट में आकर बाइक चालक 22 वर्षीय युवक की मौत, बाइक के पीछे बैठी लड़की घटना के बाद हुई मौके से फरार

अंबिकापुर। । शहर के रामानुजगंज चौक के पास डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर के चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई , प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीपारा निवासी राजकुमार चौधरी उम्र 22 वर्ष मंगलवार को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीई-3442 से किसी युवती के साथ शंकरघाट की ओर से शहर की ओर आ रहा था रामानुजगंज चौक पहुंचने पर उसने अपनी बाइक से डंपर को ओवरटेक करना चाहा इस दौरान युवक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया , इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए डंपर के पहिए से कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक से गिरी युवती वहां से फरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

बाइक के पीछे बैठी युवती दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गई।




