बलरामपुर
VIDEO : रामानुजगंज में ज्वेलरी शॉप खोलने गई दुकान संचालिका से लूट..सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग लूट कर फरार हुए लुटेरे. दिनदहाड़े शहर के बीचों-बीच बाइक सवार लुटेरो ने दिया लूट को अंजाम ..पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

रामानुजगंज में ज्वेलरी शॉप खोलने गई दुकान संचालिका लूट का शिकार हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज में संचालित शंभू ज्वेलर्स की संचालिका सुषमा सोनी रोज की भांति सुबह 11 बजे दुकान खोलने गईं थी दुकान का शटर खोलने वक्त मोटर बाइक से दो युवक पहुंचे इनमें से एक युवक जो कि पीछे बैठा था उसने ज्वेलरी शॉप की संचालिका से बैग छीनकर फरार हो गया. लुटेरो ने दुकान के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया, बाइक सवार लुटेरे सोने चांदी की जेवरात से भरे बैग को महिला से लूट कर बड़े आराम से फरार हो गए. लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शहर के बीचो-बीच दुकान के सामने से हुई लूट से शहर की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

रामानुजगंज पुलिस सीसीटीवी कैमरे की आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।





