छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश बॉर्डर से नशीली पदार्थों का बड़ा जखीरा बरामद।

नंदू यादव । छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश बॉर्डर से नशीली पदार्थों का बड़ा जखीरा बरामद ,चेकिंग के दौरान बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीम द्वारा धनवार चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी संदिग्ध वाहन दिखने पर वाहन की तलाशी की गई जिसमें स्विफ्ट कार से करीब ढ़ाई लाख रुपए के नशीले टेबलेट दवाइयां और सिरप बरामद किया गया है. आरोपी अमृत लाल राजवाड़े के खिलाफ NDPS की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
NDPS के तहत कार्रवाई
उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में नशीली पदार्थों की अवैध तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी अमृत लाल राजवाड़े के खिलाफ पुलिस ने NDPS अधिनियम की धारा 21 (C) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.





