बलरामपुर

ग्राम पंचायत बेलकुर्ता में पटवारी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान का रकबा कम करने नामांतरण रोकने और जाति आय निवास का काम नहीं करने से परेशान हैं ग्रामीण

नंदू यादव
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलकुर्ता के ग्रामीणों ने पटवारी अभिषेक गुप्ता को हटाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने लिखित में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि गांव में धान की फसल का गिरदावरी किया गया जिसमें 80% किसानों के धान का रकबा पटवारी अभिषेक गुप्ता के द्वारा जानबूझकर कम कर दिया गया है. जिससे गांव के किसान असंतुष्ट हैं. गांव में किसानों का नामांतरण भी नहीं किया जा रहा है. पटवारी के द्वारा सभी कार्यों में टालमटोल किया जाता है. पटवारी अभिषेक गुप्ता जाति निवास और आय प्रमाण पत्र के लिए भी छात्र-छात्राओं को परेशान करते हैं. पटवारी पर कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने की है.

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिले के कलेक्टर सहित रामानुजगंज SDM को भी किया है. पटवारी अभिषेक गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button