बलरामपुर

रायगढ़ एक्सिस बैंक मे डकैती के आरोपी रामानुजगंज चेकपोस्ट पर गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक नगद और डेढ़ करोड़ का सोना बरामद

नंदू यादव । रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हथियारबंद बदमाशों के द्वारा मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए इस सनसनीखेज वारदात के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर थी. इनपुट के आधार पर रामानुजगंज चेकपोस्ट पर मंगलवार रात पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार हुए जबकि दो अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वाहन से कूदकर फरार हो गए और पैदल ही छत्तीसगढ़ का चेकपोस्ट पार करते हुए झारखंड जा रही एक बस में सवार हो गए लेकिन पुलिस ने इनपुट के आधार पर इन दोनों आरोपियों का पिछा किया और झारखंड के रंका से वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से कितनी नगदी रकम और सोना बरामद हुआ है इसका खुलासा नहीं किया गया है. पूरे मामले का खुलासा रायगढ़ में किया जाएगा।

बिहार और झारखंड से आए थे सभी डकैत, 3 पिस्टल और 4 देशी कट्टा रखे हुए थे, प्लानिंग करके ऐेसे दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ में एक्सिस बैंक डकैती को कुल 10 डकैतों द्वारा अंजाम दिया गया। ये सभी झारखंड के रांची व बिहार के गया जिले के निवासी हैं। बैंक डकैती की वारदात को अंजाम देने आरोपी क्रेटा कार मालिक अमरजीत कुमार दास अपनी कार क्रमांक जेएच 01 एफई-8641 में गिरोह के अन्य सदस्यों राकेश, निशांत उर्फ पंकज और सुनील पासवान के साथ 17 सितंबर को गया जिले के शेरघाटी से निकलकर 18 सितंबर की सुबह रायगढ़ के जिंदल पहुंचे।

फिर ये सभी कार से निकले और रास्ते में ही किसी शो-रूप से सेकेंड हैंड 2 बाइक खरीदी। इसके बाद 3 बाइक में सुनील पासवान, राहुल, निलेश, अमरजीत, निशांत उर्फ पंकज साव रायगढ़ के ढिमरपुर मार्ग स्थित एक्सिस बैंक पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button