जिला अस्पताल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया नारेबाजी और धरना प्रदर्शन

नंदू यादव । जिला अस्पताल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया , दरअसल बलरामपुर निवासी गणेश कुमार की पत्नी को टाइफाइड बिमारी होने पर इलाज कराने के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल का बाथरूम गंदा था और पंखा भी नहीं चल रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने वहां मौजूद नर्स स्टाफ और चिकित्सकों से की जिसपर नर्स स्टाफ और चिकित्सकों ने महिला को डांटते हुए कहा कि पंखा खराब है तो कैसे चलेगा बाथरूम डेली साफ होता है. महिला ने अपने पति गणेश कुमार को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी.
बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहे हंगामे की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया तब कहीं जाकर हंगामा खत्म हुआ.





