बलरामपुर

वन वाटिका में सावन उत्सव का आयोजन

नंदू यादव । सावन महीने में जगह-जगह पर महिलाएं सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं. रामानुजगंज वन वाटिका में नगर की महिलाओं ने सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने सामूहिक नृत्य और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाईं. वन वाटिका में महिलाएं झूला झूलते हुए भी नजर आईं. महिलाएं खेल कूद में भी शामिल रहीं.

सावन के प्रतीक के साथ उत्सव

महिलाएं सावन का प्रतीक हरे रंग की साड़ी और हरे रंग की चुड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं. दरअसल सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं. हरे रंग को सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है. लिहाजा महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनी और श्रृंगार में भी हरे रंग का खास ख्याल रखा. महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में नृत्य किया और झूले का आनंद लिया. सावन के महीने में झूला झूलने का विशेष महत्व है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button