बलरामपुर
बलरामपुर मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा तीन बाइक आपस में टकराए, दो युवक गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर

नंदू यादव । बीते बुधवार की रात बलरामपुर मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए इनमें से दो की हालत होने की वजह से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड के सामने NH 343 पर बुधवार की रात तीन बाइक की आपस में टक्कर होने से पांच युवक घायल हुए हैं. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. हाइवे पेट्रोलिंग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति होने पर दो लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.





