अम्बिकापुर

अंबिकापुर : बाबू पारा पुराना बस स्टैंड रोड में दुकान के सामने महिला का शव मिला.. सीसीटीवी में दो युवक महिला के शव को रखते दिखे


अंबिकापुर। बाबूपारा पुराना बस स्टैंड रोड स्थित दूकान के सामने एक महिला का शव मिला हैं, घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करने पर दों संदिग्ध युवको द्वारा उक्त मृतिका के शव को साइकिल मे लेकर दूकान के सामने रखकर चले जाना पाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर दोनों संदेहियो का पता तलाश कर मामले का खुलाशा करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतिका सुमन चौधरी उम्र 37 वर्ष साकिन जामपारा बतौली हाल मुकाम पुराना बस स्टैंड अम्बिकापुर का शव साइकिल मे लाकर दूकान के सामने रखने वाले दोनों संदिग्ध युवको की घेराबंदी कर पकड़कर मामले के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही हैं, घटनास्थल पर विशेष पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम द्वारा मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं, मृतिका के मृत्यु के सही कारणो की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम पश्चात ही प्राप्त होंगी, सरगुजा पुलिस द्वारा मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button