सूरजपुर

अत्यधिक ठंड के कारण सूरजपुर के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी 5 जनवरी से प्रारंभ होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित

सूरजपुर। जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण विद्यर्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर के द्वारा 7 जनवरी 2023 तक जिले के सभी स्कूलो में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 5 जनवरी से जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में लागू होगा। माध्यमिक शाला में 5 जनवरी से प्रारंभ होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है यह परीक्षाएं अब 9 जनवरी से संचालित की जाएंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button