उदयपुर

ब्रेकिंग: घर के सामने खड़ी बाइक से टकराकर ऑटो पलटी हादसे में एक की मौत, पांच घायल

उदयपुर । रामगढ़ रोड प्रायमरी स्कूल के सामने सड़क पर धान लोड ऑटो पलटी. हादसे में जहां एक की मौत की खबर आ रही है वही पांच व्यक्ति घायल बताए जा रहे है. 108 की टीम ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना सायं 4.30 बजे हुई की बताई जा रही है घर के सामने खड़ी बाइक को टक्कर मारकर बीच सड़क पर पलटी ऑटो. ऑटो में धान और चावल के 15 बोरा सहित 8 व्यक्ति थे सवार। मृतिका का नाम जुगनी है. मौके पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे टीम के साथ घटना स्थल पर थे मौजूद।

घायलों में रामकेली को पीठ में, कुंती को हाथ में, सोहर साय को पैर में, कैलासो को कान में, पुसन बाई को सीना में तथा ऑटो ड्राइवर कलिंदर को सिर में चोट आई है।

घायलों को 108 के ईएमटी ममता सिंह और पायलट खेलसाय के द्वारा 15 मिनट के भीतर घटना स्थल पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचा कर सेवा कार्य की मिशाल पेश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button